मां के साथ बच्चे को बेगूसराय ले गयी पुलिस
बिथान : थाना क्षेत्र के जगमोहरा गांव में बेगूसराय के महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बिथान पुलिस के सहयोग पहुंचकर पूर्व में ही शादी के बाद पति पत्नी और बच्चे को लेकर विवाद मामले में बच्चों के पिता के घर से मां के साथ बेगूसराय ले गयी. जगमोहरा गांव के प्रेम चंद्र पटेल की शादी […]
बिथान : थाना क्षेत्र के जगमोहरा गांव में बेगूसराय के महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बिथान पुलिस के सहयोग पहुंचकर पूर्व में ही शादी के बाद पति पत्नी और बच्चे को लेकर विवाद मामले में बच्चों के पिता के घर से मां के साथ बेगूसराय ले गयी. जगमोहरा गांव के प्रेम चंद्र पटेल की शादी 14 वर्ष पूर्व बेगूसराय के विशेखा कुमारी से हुई थी.
उसका एक पुत्र 8 वर्ष का है जो अपने पिता के साथ था. कुछ दिन पूर्व दोनों पति पत्नी के मामला न्यायालय में चले जाने के बाद बच्चे को लेकर विवाद चला. लेकिन शुक्रवार की संध्या में पुलिस ग्रामीणों और मां को देखकर बच्चा रोने लगा और मां के साथ रहने की जिद करने लगा.
इसके बाद बच्चा अपनी मां के साथ बेगूसराय चला गया. थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि बेगूसराय जिलाधिकारी कार्यालय में विशेखा कुमारी के पिता कार्यरत हैं और 14 वर्ष पूर्व शादी हुई थी. पति पत्नी के विवाद में बच्चा मां के साथ जाने पर तैयार होने व स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दिये जाने के बाद ले जा रहे हैं. मौके पर बिथान थानाध्यक्ष अमजद अली, रामदुबे आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










