छात्रावास में ठंड से छात्र की मौत

Updated:
विज्ञापन

रोसड़ा : शहर के एक निजी स्कूल के छात्रावास में करीब 6 माह पूर्व से रह रहे छात्र विकास कुमार (6) की मौत गुरुवार की रात हो गयी. मृत्यु का कारण ठंड बताया जा रहा है. संचालक विश्वनाथ मुखर्जी ने बताया कि बेगूसराय के खोदावंदपुर निवासी राम आशीष महतो का पुत्र छात्रावास में रहकर पढ़ाई […]

विज्ञापन

रोसड़ा : शहर के एक निजी स्कूल के छात्रावास में करीब 6 माह पूर्व से रह रहे छात्र विकास कुमार (6) की मौत गुरुवार की रात हो गयी. मृत्यु का कारण ठंड बताया जा रहा है. संचालक विश्वनाथ मुखर्जी ने बताया कि बेगूसराय के खोदावंदपुर निवासी राम आशीष महतो का पुत्र छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता था.

गुरुवार की देर शाम अचानक उसकी तबीयत खराब हो गयी. बच्चे को कांपता देख उसे घरेलू उपचार के रूप में तेल मालिश वगैरह किया गया. उसके बाद इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में ले जाया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने समस्तीपुर रेफर कर दिया. परंतु अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उसकी मौत हो गयी. बच्चे के अस्पताल पहुंचने के बाद उसके परिजन भी पहुंच चुके थे.

परिजनों ने मौत के कारणों का पता करने के लिए छात्रावास के अन्य छात्रों से पूछताछ की. परंतु बच्चों ने उनलोगों को अचानक विकास क ा तबीयत खराब हो जाने की जानकारी दी. रोते बिलखते परिजनों ने शव को अपने साथ ले गये. बताया जाता है कि मृतक विकास एकलौता पुत्र था. इसके वियोग में मां पिता की हालत बिल्कुल खराब हो चुकी थी. इधर विद्यालय में छात्र की मौत के बाद प्रबंधन ने विद्यालय को एक दिन के लिए बंद कर दिया. बच्चे की मौत हो जाने से संबंधित किसी भी तरह की सूचना अब तक पुलिस को नहीं दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन