निरीक्षण में पहुंचे बीडीओ तो ग्रामीणों ने की शिकायत

Updated:
विज्ञापन

हसनपुर. प्रखड के सकड़पुरा गांव में बन रहे पीसीसी सड़क का निरीक्षण बीडीओ प्रेम कुमार यादव ने किया. बीडीओ ने लौटने के क्रम में प्रावि छोटकी रजवा का भी निरीक्षण किया. बीडीओ के पहुंचने के साथ ही लोगों ने छात्रवृति की राशि नहीं बटने की शिकायत की. एचएम ने पूछने पर बताया कि छात्र के […]

विज्ञापन

हसनपुर. प्रखड के सकड़पुरा गांव में बन रहे पीसीसी सड़क का निरीक्षण बीडीओ प्रेम कुमार यादव ने किया. बीडीओ ने लौटने के क्रम में प्रावि छोटकी रजवा का भी निरीक्षण किया. बीडीओ के पहुंचने के साथ ही लोगों ने छात्रवृति की राशि नहीं बटने की शिकायत की. एचएम ने पूछने पर बताया कि छात्र के अनुपात में राशि नहीं आयी है. इसी कारण से राशि का वितरण नहीं हो पा रहा है. बीडीओ श्री यादव ने एचएम को निर्देश दिया कि बीइओ से मार्गदर्शन लेते हुए अविलंब राशि का वितरण करें. प्रखंड में मवि हसनपुर रोड का निरीक्षण बीइओ काशीनाथ झा ने किया. निरीक्षण के क्रम मंे अभिलेख अद्यतन नहीं पाया गया. उन्होंने एचएम को सुझाव दिया कि अभिलेख को अद्यतन रखें. साथ ही विद्यालय में कुहासे के कारण अंधेरा था जिसको लेकर बीइओ ने विद्यालय में बल्ब लगाने का निर्देश दिया. बता दें कि उक्त विद्यालय मंे छात्र संख्या अधिक और भवन के अभाव में विद्यालय का संचालन दो पालियों में होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन