महिला ने दर्ज करायी मारपीट की प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

बिथान. थाना क्षेत्र के सोहमा गांव निवासी जगदीश साहु की पत्नी सुदामा देवी ने थाने में आवेदन देकर मारपीट से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें पड़ोसी राज नारायण साहु, पूरन साहु, महेश साहु, मुकेश साहु समेत आठ लोगों को आरोपित किया गया है. महिला ने मकान का तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया है. […]

विज्ञापन

बिथान. थाना क्षेत्र के सोहमा गांव निवासी जगदीश साहु की पत्नी सुदामा देवी ने थाने में आवेदन देकर मारपीट से संबंधित प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें पड़ोसी राज नारायण साहु, पूरन साहु, महेश साहु, मुकेश साहु समेत आठ लोगों को आरोपित किया गया है. महिला ने मकान का तोड़फोड़ करने का भी आरोप लगाया है. उसका कहना है कि तोड़फोड़ से रोके जाने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की. साथ ही उसकी भतीजी के साथ भी मारपीट की. थानाध्यक्ष अमजद अली ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जांच कर शीघ्र ही दोषियों की गिरफ्तारी की जायेगी. दोनों के बीच भूमि विवाद का मामला है. संभवत: इसी को लेकर यह घटना हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन