राष्ट्र निर्माण में स्वयं सेवकों की भूमिका अहम : बबलू

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 8समारोहपूर्वक मना राष्ट्रीय स्वयं सेवक दिवससमस्तीपुर. युवा देश की रीढ़ हैं. इनके ऊपर विकास की जिम्मेदारी है. नयी पीढ़ी को मार्गदर्शन देना इनका कर्तव्य है. यह बातें प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के सचिव संजय कुमार बबलू ने कही. मौका था राष्ट्रीय स्वयं सेवक दिवस समारोह का. शहर से सटे दुधपुरा में शुक्रवार […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 8समारोहपूर्वक मना राष्ट्रीय स्वयं सेवक दिवससमस्तीपुर. युवा देश की रीढ़ हैं. इनके ऊपर विकास की जिम्मेदारी है. नयी पीढ़ी को मार्गदर्शन देना इनका कर्तव्य है. यह बातें प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के सचिव संजय कुमार बबलू ने कही. मौका था राष्ट्रीय स्वयं सेवक दिवस समारोह का. शहर से सटे दुधपुरा में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री बबलू ने कहा राष्ट्र निर्माण में स्वयं सेवकों की भूमिका महत्वपूर्ण है. इसे दरकिनार कर विकसित और सशक्त राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती. स्वयं सेवक भी निष्ठापूर्वक अपनी जिम्मेदारी को समझें. नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में युवा क्लब प्रगति आदर्श सेवा केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित कुमार मधुकर ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र वर्ष 1972 से ही स्वयं सेवक निर्माण की दिशा में सक्रिय है. स्वयं सेवक समाज सेवा की दिशा में हमेशा तत्पर रहें. मौके पर उपस्थित नीरज कुमार चौधरी, संजू शर्मा, नीतू कुमारी, चांदनी कुमारी, विभूति भूषण आदि ने भी अपने विचार रखते हुए स्वयं सेवकों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला. धन्यवाद ज्ञापन शंकर चौधरी ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन