प्रमुख ने बयान को बताया निराधार
रोसड़ा. शिक्षकों के सामूहिक स्थानांतरण के मामले पर पंसस संजीव कुमार के दिये गये बयान को प्रमुख मंजू सिंह ने निराधार बताया है. उन्होंने कहा कि मध्य विद्यालय महुली में शिक्षकों की आपसी गुटबाजी के कारण शिक्षण कार्य समेत अन्य चीज प्रभावित था. छात्रों एवं अभिभावकों का गुस्सा चरम पर था. विद्यालय में तालाबंदी की […]
रोसड़ा. शिक्षकों के सामूहिक स्थानांतरण के मामले पर पंसस संजीव कुमार के दिये गये बयान को प्रमुख मंजू सिंह ने निराधार बताया है. उन्होंने कहा कि मध्य विद्यालय महुली में शिक्षकों की आपसी गुटबाजी के कारण शिक्षण कार्य समेत अन्य चीज प्रभावित था. छात्रों एवं अभिभावकों का गुस्सा चरम पर था. विद्यालय में तालाबंदी की सूचना कई स्तरों पर दी जा रही थी. उन्होंने शिक्षकों के प्रतिनियोजन को जायज ठहराया है. बीइओ के द्वारा भेजा गया प्रतिनिधि राम उदय सिंह भी मौजूद थे. अनुसूचित जाति के कोई पदाधिकारी कार्यरत नहीं है इसलिए वे इसमें सदस्य नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि इस कदम की कई सदस्यों ने सराहना की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










