खानपुर में निर्विरोध हुआ संघ का चुनाव

Updated:
विज्ञापन

खानपुर. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रखंड इकाई का चुनाव मंगलवार को सर्वसम्मति से निर्विरोध संपन्न हुआ. उच्च माध्यमिक विद्यालय हांसोपुर के सभागार में किसी शिक्षकों ने किसी भी पद के लिए एक अधिक नामांकन के पर्चे नहीं भरे. परिणाम स्वरूप पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चयन बगैर चुनाव की प्रक्रिया अपनाये ही सामने आ गया. […]

विज्ञापन

खानपुर. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रखंड इकाई का चुनाव मंगलवार को सर्वसम्मति से निर्विरोध संपन्न हुआ. उच्च माध्यमिक विद्यालय हांसोपुर के सभागार में किसी शिक्षकों ने किसी भी पद के लिए एक अधिक नामांकन के पर्चे नहीं भरे. परिणाम स्वरूप पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चयन बगैर चुनाव की प्रक्रिया अपनाये ही सामने आ गया. चुनाव पर्यवेक्षक सुखेंद्र ठाकुर, सहायक चुनाव पदाधिकारी अशाक साह व राम कुमार के नेतृत्व में सर्वसम्मति से संघ के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में उवि हांसोपुर के प्रअ रामेश्वर दास, उपाध्यक्ष के लिए उवि सिरोपट्टी खतुआहा के मो. सुल्तान व हांसोपुर के घनश्याम कुमार पांडेय चुने गये. वहीं प्रखंड सचिव के रूप में उवि हांसोपुर के कुंदन कुमार मंगल, कोषाध्यक्ष पद पर सिरोपट्टी खतुआहा विद्यालय के शिक्षक राम विलास महतो, जबकी प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अजय कुमार, बिकाउन पासवान, उपेंद्र महतो, अनुमंडल कार्यकारिणी सदस्य के लिए संजय कुमार का चयन किया गया. जबकी सामान्य परिषद सदस्य के रूप में अवकाश प्राप्त शिक्षक राम दयाल चौधरी व चंद्रशेखर पासवान, जिला परिषद सदस्य के लिए ठाकुर आराधना कुमारी, सदानंद झा, पवन कुमार राय, अनुमंडल परिषद सदस्य के लिए अरिवंद कुमार शर्मा, मो. शाहनवाज, रामसेवक चौधरी, राम प्रताप पासवान, सूरज राम व अविनाश कुमार क ा चयन किया गया. चुनाव संपन्न होने के बाद संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वनाथ मिश्र ने कहा कि शिक्षकों को अपने कर्तव्य पालन से कभी भी पीछे नहीं हटना चाहिए. मौके पर संघ के जिला सहायक आयुक्त राम सेवक ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चौधरी, मुखिया राम नरेश राय, दिनेश्वर पांडेय, रामपुनीत ठाकुर, विश्वनाथ मिश्र, सत्यदेव चौधरी, संतोष कुमार चौधरी, प्रमोद पोद्दार, राम सागर चौधरी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन