अगली व्यवस्था तक यथावत रहेगी सड़क

Updated:
विज्ञापन

खानपुर. थाना क्षेत्र के नत्थुद्वार गांव में तीन दिन पूर्व सड़क को लेकर शुरू हुए विवाद पर फिलहाल विराम लग गया है. मंगलवार को दोनों गुट के लोग थाना परिसर में उपस्थित हुए. जहां दोनों गुटों से विवादित सड़क को लेकर चर्चा की गयी. मौके पर मौजूद सीओ कमल कुमार ने दोनों ओर से अगली […]

विज्ञापन

खानपुर. थाना क्षेत्र के नत्थुद्वार गांव में तीन दिन पूर्व सड़क को लेकर शुरू हुए विवाद पर फिलहाल विराम लग गया है. मंगलवार को दोनों गुट के लोग थाना परिसर में उपस्थित हुए. जहां दोनों गुटों से विवादित सड़क को लेकर चर्चा की गयी. मौके पर मौजूद सीओ कमल कुमार ने दोनों ओर से अगली व्यवस्था होने तक शांति व्यवस्था बनाये रखने की बात कही गयी. उन्होंने कहा कि अगली व्यवस्था तक सड़क यथावत स्थिति में रहेगी. सीओ ने दोनों गुट को विवाद नहीं करने का सुझाव दिया. लिखित आवेदन भी थाने में लिया गया. ज्ञात हो कि विगत 30 नवंबर को पंचायत के देसरिया से अरराहा चौर तक जाने वाली कच्ची सड़क को एक पक्ष द्वारा रोक दिया गया था. इसी को लेकर विवाद हो गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन