महिला को झांसा दे सोने की चैन ले उड़े दो ठग

Updated:
विज्ञापन

हलई ओपी के जोरपुरा गांव में दिया घटना को अंजामसाफ करने के लिए मांगा था आभूषण प्रतिनिधि, मोरवाहलई ओपी क्षेत्र के जोरपुरा गांव की एक महिला ठगी का शिकार हो गयी. सफाई करने के बहाने एक सोने की चेन लेकर ठग फरार हो गया. बताया जाता है कि खाद व्यवसायी जोरपुरा निवासी बबलू चौधरी के […]

विज्ञापन

हलई ओपी के जोरपुरा गांव में दिया घटना को अंजामसाफ करने के लिए मांगा था आभूषण प्रतिनिधि, मोरवाहलई ओपी क्षेत्र के जोरपुरा गांव की एक महिला ठगी का शिकार हो गयी. सफाई करने के बहाने एक सोने की चेन लेकर ठग फरार हो गया. बताया जाता है कि खाद व्यवसायी जोरपुरा निवासी बबलू चौधरी के घर सोमवार को दो युवक पहुंच गये व घर की महिला से लेकर साफ करवाने की बात कही है. श्री चौधरी की पत्नी पहले एक पायल साफ करने के लिए दिये जिसे तुरंत साफ कर लौटा दिया. उसके बाद उक्त महिला ने अपनी सोने की चेन साफ करने को दिया. गर्म पानी मांगने पर चूल्हा पर बरतन चढ़ाया जिसमें ठग ने चेन डालकर गर्म करना शुरू कर दिया. थोड़ी देर के बाद साफ करने के लिए हल्दी पाउडर की मांग की. महिला जब हल्दी पाउडर लेकर आयी तब तक ठग अपना काम कर चुका था. ठग ने महिला को बताया कि पाउडर को पानी में डालकर 10 मिनट तक गर्म करना है. उसके बाद देना है. पानी गर्म हो रहा था इसी बीच दोनों युवक चुपके से चेन लेकर फरार हो गया. दस मिनट बाद महिला जब आयी तो वहां से युवक फरार हो चुका था. बता दें कि इस तरह की घटना प्रखंड क्षेत्र में आज कल बढ़ गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन