दूध टैंकर से कुचलकर छात्र की मौत

Updated:
विज्ञापन

फोटो:::::::10कैप्सन ::::: सड़क जाम कर विरोध जताते ग्रामीण आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जामआठवीं कक्षा में पढ़ता था सूरज प्रतिनिधि, समस्तीपुरमुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर रोसड़ा पथ पर सोमवार की शाम समस्तीपुर कॉलेज के निकट दूध टैंकर के कुचलकर एक छात्र की मौत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर […]

विज्ञापन

फोटो:::::::10कैप्सन ::::: सड़क जाम कर विरोध जताते ग्रामीण आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जामआठवीं कक्षा में पढ़ता था सूरज प्रतिनिधि, समस्तीपुरमुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर रोसड़ा पथ पर सोमवार की शाम समस्तीपुर कॉलेज के निकट दूध टैंकर के कुचलकर एक छात्र की मौत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर यातायात अवरुद्ध कर दिया है. जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद टारा गांव निवासी मुकेश कुमार का पुत्र सूरज कुमार प्रतिदिन की भांति समस्तीपुर से ट्यूशन पढ़कर साइकिल से घर लौट रहा था. इसी बीच समस्तीपुर कॉलेज के निकट तेज गति से आ रही दूध टैंकर ने उसे कुचल दिया. उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. सूरज आठवीं कक्षा में पढ़ता था. घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग एवं उसके परिजन घटना स्थल पर पहुंचे. साथ ही आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया. जाम के कारण समस्तीपुर रोसड़ा पथ पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है. इधर, सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गयी है. दूध टैंक को जब्त कर लिया गया है. आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन