स्वस्थ्य जीवन के लिए खेलकूद जरूरी : डीएम

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 8रोहित व धोनी टीम के बीच खेला गया फाइनल प्रतिनिधि, समस्तीपुरमंडल कारा परिसर में सोमवार को वार्ड वाइज वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित करते हुए डीएम एम. रामचंद्रुडु ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए खेलकूद अति आवश्यक है. साथ ही इस तरह की प्रतिस्पर्धा हमारे अंदर के आत्मविश्वास को […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 8रोहित व धोनी टीम के बीच खेला गया फाइनल प्रतिनिधि, समस्तीपुरमंडल कारा परिसर में सोमवार को वार्ड वाइज वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित करते हुए डीएम एम. रामचंद्रुडु ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए खेलकूद अति आवश्यक है. साथ ही इस तरह की प्रतिस्पर्धा हमारे अंदर के आत्मविश्वास को जागृत करता है. काराधीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है. हम जिस परिवेश में रहते हैं वहां भी खेल की भावना हमें कुछ बेहतर करने की जज्बा पैदा करती है. इससे पूर्व रोहित टीम व धोनी टीम के बीच वॉलीबॉल का फाइनल मैच खेला गया. शानदार प्रदर्शन करते हुए रोहित टीम के खिलाडि़यों ने धोनी टीम को 17-12 से पराजित कर कप पर अपना कब्जा जमाया. जेलर वीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि विगत 22 नवंबर से मंडल कारा में बंद बंदियों का चुनाव कर चार टीम क्रमश: धोनी, तेंदुलकर, कोहली व रोहित टीम बनायी गयी. फाइनल में रोहित टीम के कप्तान रंजीत राय व धोनी टीम के कप्तान अंटु ईश्वर के बीच जबरदस्त व संघर्षपूर्ण मुकाबला भी देखने को मिला. अंतत: रोहित की टीम ने बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज की. रेफरी की भूमिका में छन्नू राय व राही पंचम थे. मौके पर सुनील कुमार पटेल, वरीय कक्षपाल आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन