सेवानिवृत्त प्राचार्य को दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. तिरहुत एकेडमी के प्राचार्य मदन मोहन राय के सेवानिवृत्ति के अवसर पर सोमवार को समारोह का आयोजन किया गया. माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला सचिव राम दयाल चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधान पार्षद डॉ दिलीप कुमार चौधरी ने उनके कार्यकाल की भूरि भूरि प्रशंसा की. जिला शिक्षा […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. तिरहुत एकेडमी के प्राचार्य मदन मोहन राय के सेवानिवृत्ति के अवसर पर सोमवार को समारोह का आयोजन किया गया. माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला सचिव राम दयाल चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधान पार्षद डॉ दिलीप कुमार चौधरी ने उनके कार्यकाल की भूरि भूरि प्रशंसा की. जिला शिक्षा पदाधिकारी बीके ओझा एवं कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार झा ने भी श्री राय के कार्यकाल की सराहना की. प्रभारी प्रधानाध्यापक राम विलास राय ने आगत अतिथियों का स्वागत किया. विद्यालय परिवार की ओर से सेवानिवृत प्रधानाध्यापक को सम्मानित भी किया गया. मौके पर विश्वनाथ मिश्र, सुरेश नारायण शर्मा समेत कई उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक मौजूद थे. संचालन डॉ प्रमोद कुमार ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन