मारपीट कर व्यवसायी से कंबल छीना

Updated:
विज्ञापन

घायल व्यवसायी सदर अस्पताल में भरतीमोरदीवा चौक के निकट हुई घटना प्रतिनिधि, समस्तीपुरमुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोरदीवा चौक के निकट सोमवार की दोपहर व्यवसायी से मारपीट कर हजारों रुपये नकदी व कंबल छीन लिये. घायल कंबल व्यवसायी केवस गांव निवासी राम कुमार गिरि का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. घटना के संबंध में इलाजरत […]

विज्ञापन

घायल व्यवसायी सदर अस्पताल में भरतीमोरदीवा चौक के निकट हुई घटना प्रतिनिधि, समस्तीपुरमुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोरदीवा चौक के निकट सोमवार की दोपहर व्यवसायी से मारपीट कर हजारों रुपये नकदी व कंबल छीन लिये. घायल कंबल व्यवसायी केवस गांव निवासी राम कुमार गिरि का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. घटना के संबंध में इलाजरत व्यवसायी का कहना है कि वह कंबल का व्यवसाय करता है. अन्य दिनों की भांति वह घटना की सुबह फेरी लगाकर कंबल बेचने के लिए साइकिल पर सवार होकर निकला था. करीब पचास कंबल बिक चुके थे जिसकी राशि उसके पास थी. इसी क्रम में मोरदीवा चौक पर वह व्यवसाय करने के लिए रुका था. बकौल व्यवसायी कंबल खरीदने के लिए वहां मौजूद कुछ लोगों उसे रोक लिया. पसंद नापसंद के बीच दाम होने लगी तो कंबल की उंची कीमत बताते हुए उन लोगों मोलजोल करना शुरू कर दिया. इससे इनकार करने पर लोगों ने पहले तो उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी. फिर उसके पास रखे नकदी और साइकिल पर रखे करीब पचास कंबल छीन लिये. घायल अवस्था में वह किसी तरह सदर अस्पताल पहुंचा. जहां उसकी चिकित्सा जारी है. हालांकि अब तक उसका फर्द बयान दर्ज नहीं किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन