Samatipur : नामांकन के अंतिम दिन 16 लोगों ने भरे पर्चे

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 17 Oct 2025 7:32 PM

विज्ञापन

मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र से विभिन्न दलों के नौ व मोरवा विधानसभा क्षेत्र से सात लोगों ने नामजदगी के पर्चे दाखिल किये.

विज्ञापन

शाहपुर पटोरी : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के लिए शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र से विभिन्न दलों के नौ व मोरवा विधानसभा क्षेत्र से सात लोगों ने नामजदगी के पर्चे दाखिल किये. मोहिउद्दीननगर क्षेत्र से विधायक सह भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह, राजद से डॉ. एज्या यादव, जन शक्ति जनता दल के प्रत्याशी अजय कुमार बुल्गानीन, बहुजन समाज पार्टी के अमरेंद्र कुमार यादव, लोकशक्ति पार्टी से सुनील कुमार राय, आम आदमी पार्टी से उमेश कुमार राय, निर्दलीय रामानुज कुमार राय, साथी और आपका फैसला पार्टी से राम मोहन राय, निर्दलीय अभिरंजन कुमार एवं मोरवा विधानसभा क्षेत्र से जदयू से विद्यासागर निषाद, लोक समाज पार्टी के सुंदर राम, हम से बीके सिंह, निर्दलीय अभय कुमार सिंह आजाद समाज पार्टी से वैद्यनाथ सहनी, आम आदमी पार्टी से टुनटुन राय व बहुजन समाज पार्टी के संतोष राय के नाम शामिल हैं. जानकारी निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम विकास पांडेय ने दी. नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थकों के पहुंचने से पटोरी शहर में भीड़ जैसा नजारा झलक रहा था. स्थानीय दुकानदारों का बताना था कि लिट्टी व समोसे की दुकानों पर ग्राहकों को देने के लिए तैयार सामान देने की स्थिति नहीं थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन