हथियारबंद बदमाशों घर आकर नेत्र चिकित्सक से 15 लाख मांगी रंगदारी, फायरिंग कर किया जख्मी

समस्तीपुर: वैनी थाना क्षेत्र के वैनी गांव के वार्ड 11 में सोमवार देर शाम बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने दरवाजे पर टहल रहे एक नेत्र चिकित्सक को गोली मारकर जख्मी कर था.
मुजफ्फरपुर जिला के ढोली रविरामपुर निवासी अमृत राज नेत्र चिकित्सक हैं. नगर थानाक्षेत्र के काशीपुर मुहल्ला में अपना निजी क्लिनिक संचालित है. वैनी ओपी क्षेत्र के वैनी गांव में ससुराल है. सदर अस्पताल में जख्मी ने बताया कि सोमवार शाम ससुराल में दरवाजे पर टहल रहा था. इस दौरान एक बाइक पर तीन हथियारबंद बदमाश आए और दरवाजे के सामने ही घेर लिया. पहले बदमाशों ने गाली गलौज किया और 15 लाख रूपये रंगदारी मांगा. विरोघ करने पर कमर से पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी. गोली बाएं पैर में जांघ के पास लगी. फायरिंग करने के बाद बदमाश विपरित दिशा में तेजी से भाग निकले. सदर अस्पताल में प्रतिनियुक्त दारोगा पवन कुमार यादव ने बताया कि संबंधित थाना में पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है. अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










