कागज की गड्डी थमा 49 हजार रुपये लेकर ठग फरार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Feb 2020 12:39 AM
दलसिंहसराय : थाना रोड स्थित एसबीआई बैंक से 49 हजार रुपये निकाल कर ले जा रहे युवक को ठग ने रुमाल से बंधा कागज का गद्दी थमा कर ठग लिया. बताया जा रहा है कि सोमवार को थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या एक अशोक नगर निवासी योगेंद्र महतो के पुत्र अजय कुमार महतो किसी काम […]
दलसिंहसराय : थाना रोड स्थित एसबीआई बैंक से 49 हजार रुपये निकाल कर ले जा रहे युवक को ठग ने रुमाल से बंधा कागज का गद्दी थमा कर ठग लिया. बताया जा रहा है कि सोमवार को थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या एक अशोक नगर निवासी योगेंद्र महतो के पुत्र अजय कुमार महतो किसी काम से थाना रोड स्थित एसबीआई बैंक से 49 हजार रुपये की निकासी की थी.
जिसे कैनरा बैंक में जमा करने के लिए वह जा रहे था. बैंक से ही पीछा कर रहे एक ठग मालगोदाम रोड में उससे मिला. अपने पास 2 लाख रुपये होने का झांसा युवक को दिया.
युवक जैसे ही उसके झांसे में आया उसने कागज की पोटली उसे थमा कर उसके 49 हजार रुपये ले लिये. पीड़ित ने 2 लाख रुपये समझ कर अपना पैसा उसे दे दिया. ठग पैसे लेने के बाद वहां से खिसक गया. जब काफी देर तक वह नही आया तो रुमाल को खोल कर देखा तो वह दंग रह गया.
रुमाल के अंदर कागज के टुकड़े थे. आसपास उस युवक को काफी खोजा परन्तु वह उसे ठग कर फरार हो चुका था. इसे लेकर पीड़ित ने स्थानीय थाना में शिकायत की. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि इस मामले में आवेदन नही मिला है. आवेदन मिलने पर छानबीन की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










