पकड़े गये ट्रक से विभिन्न ब्रांडों के 462 कार्टन विदेशी शराब बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2020 11:49 PM
समस्तीपुर : जिले के उत्पाद विभाग की टीम को शराब बरामदगी के मामले में एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. टीम ने उत्पाद निरीक्षक सुभाष कुमार सिंह के नेतृत्व में ताजपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक ट्रक शराब बरामद की है. उक्त ट्रक से विभिन्न ब्रांडों के 462 कार्टन विदेशी शराब बरामद […]
समस्तीपुर : जिले के उत्पाद विभाग की टीम को शराब बरामदगी के मामले में एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. टीम ने उत्पाद निरीक्षक सुभाष कुमार सिंह के नेतृत्व में ताजपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक ट्रक शराब बरामद की है. उक्त ट्रक से विभिन्न ब्रांडों के 462 कार्टन विदेशी शराब बरामद किये गये हैं.
हालांकि टीम इस कार्रवाई के दौरान तस्करों को गिरफ्तार नहीं कर पायी. उत्पाद विभाग के अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही घटनास्थल से सभी तस्कर फरार हो गये थे. इसकी जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद ने बताया कि गुरुवार की रात उन्हें ताजपुर में शराब की बड़ी खेप उतारे जाने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर उत्पाद निरीक्षक सुभाष कुमार सिंह के नेतृत्व में छापामार दल का गठन किया गया. इसमें सबइंस्पेक्टर प्राणेश कुमार, एएसआई त्रिभुवन चौधरी, प्रशिक्षु दारोगा प्रमोद कुमार, मुकेश कुमार एवं सशस्त्र सिपाहियों को शामिल किया गया था. सूचना थी कि गांधी चौक से असाढ़ी जाने वाली सड़क पर एक गाछी में ट्रक से गुरुवार की रात शराब की बड़ी खेप उतारी जायेगी./
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










