सामान्य से 5.4 डि. नीचे लुढ़का अधिकतम तापमान, बढ़ेगी ठंड

समस्तीपुर : मौसम का मिजाज फिर बदलेगा. 24-25 दिसंबर को बूंदाबांदी की संभावना बन रही है. कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा भी हो सकती है. यह संकेत डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम विभाग से मिला है. आगामी 25 दिसंबर तक के लिए जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि आसमान में […]
समस्तीपुर : मौसम का मिजाज फिर बदलेगा. 24-25 दिसंबर को बूंदाबांदी की संभावना बन रही है. कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा भी हो सकती है. यह संकेत डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम विभाग से मिला है. आगामी 25 दिसंबर तक के लिए जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. मध्यम गरज वाले बादल भी बनेंगे. 24 दिसंबर के सुबह तक मौसम के आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना जतायी गयी है.
24-25 दिसंबर को बूंदाबांदी होगी. कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा भी हो सकती है. नोडल पदाधिकारी डा. ए. सत्तार का बताना है कि इस अवधि में अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
औसतन 10 से 15 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है. पूर्वानुमानित अवधि में सर्द वाली पछिया हवा चलने से ठंढ़ व कनकनी बरकरार रहने का अनुमान है. रात एवं सुबह में हल्के से मध्यम कुहासे छा सकते हैं. वर्षा की संभावना को देखते हुए कृषि कार्यों में सावधानी बरतने का सुझाव दिया गया है.
गेहूं की पिछात किस्मों की बुआई 25 दिसंबर से पहले संपन्न कर लें. आलू में नियमित रुप से झुलसा रोग की निगरानी करने की हिदायत दी गयी. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से 5.4 डिग्री कम है. इसी तरह न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस है. यह सामान्य से 0.4 डिग्री नीचे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




