आसमान में छाये रहेंगे बादल, शुष्क रहेगा मौसम का मिजाज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Oct 2019 1:27 AM

विज्ञापन

समस्तीपुर : डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले तीन दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. इस दौरान मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले तीन दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. इस दौरान मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. औसतन 3 से 5 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अगले 2 दिनों तक पछिया व इसके बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है. हालांकि तराई के जिलों में मुख्यत: पुरवा हवा चलने का अनुमान है. मौसम के मिजाज को भांपते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने धान की कटनी व दौनी के कार्य को उच्च प्राथमिकता देकर पूरा करने का सुझाव दिया है.

रबी मक्का की बुआई एक नवंबर से प्रारंभ करने व आलू की रोपनी के लिए तापमान अनुकूल बताया है. गेहूं की बुआई के लिए खेत की तैयारी करें. बता दें कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से 3.6 डिग्री नीचे है. इसी तरह न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से 0.4 डिग्री ऊपर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन