चुनाव में नहीं चलेगी लापरवाही
Updated at : 29 Sep 2019 12:53 AM (IST)
विज्ञापन

निर्वाचन कार्य में लापरवाही बतरने वाले अधिकारियों व कर्मियों पर होगी कार्रवाई समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने 23-समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा उपनिर्वाचन में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने का निर्देश दिया़ उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. किसी तरह की […]
विज्ञापन
निर्वाचन कार्य में लापरवाही बतरने वाले अधिकारियों व कर्मियों पर होगी कार्रवाई
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी शशांक शुभंकर ने 23-समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा उपनिर्वाचन में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने का निर्देश दिया़ उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.
किसी तरह की लापरवाही बरते जाने पर संबंधित अधिकारी और कर्मी के खिलाफ प्रपत्र क गठित कर विभागीय कार्रवाई की जायेगी़ वे शनिवार को निर्वाचन कार्य की तैयारी को लेकर समीक्षात्मक बैठक कर रहे थे़ उन्होंने अभ्यर्थी व्यय कोषांग के नोडल पदाधिकारी को किसी भी बैंक खाता से एक लाख से अधिक की निकासी होने पर उसका विवरण प्रत्येक दिन एलडीएम से लेने को कहा है़ उन्होंने सर्वप्रथम कार्मिक कोषांग की समीक्षा की निर्वाचन में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्वाचन प्रशिक्षण यथाशीघ्र करवाने, आईडी कार्ड निर्गत करने का निर्देश दिया़ नोडल पदाधिकारी ने बताया कि आइडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है.
उसके बाद सामग्री कोषांग की समीक्षा की गयी़ सामग्री कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि वेंडर से सामग्री मिलना शुरू हो गया है. जल्द ही निर्वाचन के प्रयोग की सारी सामग्री प्राप्त कर ली जायेगी़ वाहन कोषांग के वरीय पदाधिकारी को निर्वाचन में उपयोग में आने वाले वाहनों की संख्या एवं उनके प्रकार की जानकारी ली़ वाहन कोषांग में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को वाहन कोषांग से संबंधित व्यवहारिक प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया. आदर्श आचार संहिता की समीक्षा के क्रम में एमसीसी का अक्षरश: अनुपालन का निर्देश दिया़ विधि व्यवस्था के वरीय नोडल पदाधिकारी को एमसीसी के उल्लंघन और दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107 के तहत की जाने वाली कार्रवाई का दैनिक प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया़ नोडल पदाधिकारी व्यय कोषांग को एसएसटी में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी व कर्मियों को नाका पर पूरी मुस्तैदी से तैनात रहने का निर्देश दिया. संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को अपने क्षेत्र में सभी नाका पर नजर रखने तथा क्षेत्र भ्रमण का निर्देश दिया़ निर्वाचन में अधिक से अधिक संख्या में मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने को लेकर स्वीप कोषांग को मिशन मोड में काम करने का निर्देश दिया.
बैठक में अपर समाहर्त्ता विनय कुमार राय, डीडीसी वरुण कुमार मिश्रा, एडीएम सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार, डीआरडीए की निदेशक पूनम कुमारी, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता उमेश कुमार भारती, सभी एआरओ, सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




