आभूषण दुकान का शटर काट कर हजारों की चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2019 1:41 AM
दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के सरदारगंज चौक स्थित शिव शक्ति ज्वेलर्स में बुधवार की रात चोरों ने शटर काट कर हजारों के ज्वेलरी चुरा ली. घटना की जानकारी दुकानदार को गुरुवार की सुबह हुई. बताया गया है कि अन्य दिनों की भांति ही बुधवार की रात दुकानदारी के बाद ज्वेलरी के प्रोपराइटर अनिल कुमार पोद्दार […]
दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के सरदारगंज चौक स्थित शिव शक्ति ज्वेलर्स में बुधवार की रात चोरों ने शटर काट कर हजारों के ज्वेलरी चुरा ली. घटना की जानकारी दुकानदार को गुरुवार की सुबह हुई. बताया गया है कि अन्य दिनों की भांति ही बुधवार की रात दुकानदारी के बाद ज्वेलरी के प्रोपराइटर अनिल कुमार पोद्दार दुकान बंद कर अपने घर चले गये. देर रात चोरों ने दुकान का शटर काट अंदर प्रवेश किया. अंदर रखे चांदी के जेवरात जिसकी कीमत करीब 25 हजार से उपर की ज्वेलरी की चोरी कर ली.
दुकान मालिक अनिल कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी गुरुवार की अहले सुबह उस समय हुई जब सदरगंज की ही कुछ महिलाएं मार्निंग वाक पर निकली. दुकान का शटर खुला देख कर इसकी सूचना दी. दुकान पहुंचने पर ताला टूटा पाया. दुकान के अंदर चांदी के जेवर और खुल्ले पैसे गायब थे. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र ने घटना की छानबीन की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










