लूट के वाहन से हो रही थी शराब तस्करी
Updated at : 10 Aug 2019 1:08 AM (IST)
विज्ञापन

वाहन लुटेरा गिरोह के छह अपराधियों के पकड़े जाने के बाद हुआ खुलासा समस्तीपुर :समस्तीपुर एवं आसपास के जिलों में शराब तस्कर एवं लुटेरा गिरोह का एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है़ शराब की तस्करी में लूटे गये वाहनों का प्रयोग किया जा रहा है. इसका खुलासा रोसड़ा में पकड़े गये वाहन लुटेरा गिरोह […]
विज्ञापन
वाहन लुटेरा गिरोह के छह अपराधियों के पकड़े जाने के बाद हुआ खुलासा
समस्तीपुर :समस्तीपुर एवं आसपास के जिलों में शराब तस्कर एवं लुटेरा गिरोह का एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है़ शराब की तस्करी में लूटे गये वाहनों का प्रयोग किया जा रहा है. इसका खुलासा रोसड़ा में पकड़े गये वाहन लुटेरा गिरोह के सदस्यों ने किया है.
पकड़े गये वाहन लूटेरा गिरोह के अपराधियों के पास से भारी संख्या में हथियार एवं गोली भी बरामद की गयी है. शुक्रवार को पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में एसपी विकास बर्मन ने इसकी जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात ढाई बजे रोसड़ा महादेव मठ स्थित अलौकिक अपार्टमेंट के पास हथियार के साथ इन अपराधियों के जुटने की गुप्त सूचना मिली थी़ जो डकैती की बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए थे. सूचना मिलने के बाद उन्होंने रोसड़ा डीएसपी सहरियार अख्तर के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम बनायी.
टीम में शामिल रोसड़ा थानाध्यक्ष अमित कुमार, पुअनि. राजकिशोर सिंह, हारूण रसिद खां एवं उपेंद्र सिंह के साथ सशस्त्र बलों ने डीएसपी के साथ उक्त स्थल पर घेराबंदी कर छापेमारी की. जहां से चार अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया़ इनकी पहचान बेगूसराय के खोदाबंदपुर थाना क्षेत्र के नारायण पीपड़ निवासी विकास कुमार, सिंघिया थाना क्षेत्र के अगरौल निवासी दुर्गेश कुमार, हसनपुर थाना क्षेत्र के गोरियाडीह निवासी सिकंदर कुमार एवं गोहा निवासी छोटे लाल महतो के रूप में की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




