ससुराल आये दामाद की करंट लगने से हुई मौत
Updated at : 12 Jun 2019 12:49 AM (IST)
विज्ञापन

वारिसनगर : प्रखंड के नागरबस्ती गांव में सोमवार की संध्या ससुराल आये युवक की करंट लगने से मौत हो गई. मृतक खानपुर थाना के खैरी गांव निवासी कर्मचंद सहनी का पुत्र मुकेश कुमार सहनी (24) है. जानकारी के अनुसार, महज दस महीने पहले ही मुकेश की शादी नागरबस्ती गांव निवासी राम पुकार सहनी की पुत्री […]
विज्ञापन
वारिसनगर : प्रखंड के नागरबस्ती गांव में सोमवार की संध्या ससुराल आये युवक की करंट लगने से मौत हो गई. मृतक खानपुर थाना के खैरी गांव निवासी कर्मचंद सहनी का पुत्र मुकेश कुमार सहनी (24) है. जानकारी के अनुसार, महज दस महीने पहले ही मुकेश की शादी नागरबस्ती गांव निवासी राम पुकार सहनी की पुत्री पूजा कुमारी के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिनों पूजा अपने ससुराल से लौटकर वापस मायके चली आयी. उसका पति उड़ीसा रह कर गुपचुप बेचने का व्यवसाय करता था.
बताया जा रहा है कि कुछ ही दिनों पहले वह उड़ीसा से अपने घर लौटा था. करीब सप्ताह भर पहले वह अपनी पत्नी से मिलने के लिए नागरबस्ती आया था. स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस कमरे में घर वालों ने मुकेश को रहने के लिए दिया था सोमवार को अचानक उस घर का पंखे में गड़बड़ी आ गयी थी. संध्या के समय वह अपने कमरे में लगे पंखे को ठीक करने के लिए बिजली का तार जोड़ रहा था.
इसी क्रम में वह अचानक विद्युत स्पर्शाघात का शिकार हो गया. जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. लोगों का कहना है कि दामाद के साथ हुई इस घटना से बदहवाश ससुराल वालों ने उसे उठा कर इलाज के लिए निजी क्लीनिक लाया था, परंतु वहां चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. जहां डाक्टरों ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद ससुरालवाले उसकी लाश लेकर वापस अपने घर लौट आये.
साथ ही घटना की सूचना मृतक के घरवालों को दी. सूचना मिलने पर मुकेश के घरवाले मंगलवार की सुबह नागरबस्ती पहुंचे. साथ ही घटना की जानकारी लेने के बाद शव अपने साथ लेकर उसके पैतृतक गांव चले गये. बताया जा रहा है कि घरवालों ने उसका संस्कार कर दिया है. इधर, ससुराल में आये दामाद की हुई मौत से मृतक के ससुराल और उसके गांव में एक साथ मातम पसर गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




