चालक व खलासियों ने विरोध पर जमादार को पीटकर किया बेहोश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2019 1:17 AM
समस्तीपुर : नगर थाना के सामने स्थित बस स्टैंड में बुधवार की सुबह पटना रूट पर चलने वाली एक बस के चालक व खलासियों ने बाइक सवार एक पुलिस पदाधिकारी की जमकर पिटाई कर दी. इस घटना के बाद बस स्टैंड में अपरा तफरी मच गया़ हंगामे की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने पीट […]
समस्तीपुर : नगर थाना के सामने स्थित बस स्टैंड में बुधवार की सुबह पटना रूट पर चलने वाली एक बस के चालक व खलासियों ने बाइक सवार एक पुलिस पदाधिकारी की जमकर पिटाई कर दी. इस घटना के बाद बस स्टैंड में अपरा तफरी मच गया़ हंगामे की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने पीट रहे पदाधिकारी को बेहोशी की अवस्था में भीड़ से मुक्त कराया. उक्त पुलिस पदाधिकारी की पहचान सहायक अवर निरीक्षक (जमादार) शिवज्योति कुमार के रूप में की गयी है़, जो वर्तमान में सदर अस्पताल में पोस्टेड हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










