दोनों लोस क्षेत्र के 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज, तैयारी पूरी

Updated at : 23 May 2019 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
दोनों लोस क्षेत्र के 29 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज, तैयारी पूरी

आज होगी लोकसभा चुनाव की मतगणना, प्रशासनिक तैयारी पूरी,मजिस्ट्रेट तैनात समस्तीपुर : लोकसभा आम निर्वाचन 2019 की मतगणना को लेकर मतगणना केन्द्र समस्तीपुर कॉनेज, समस्तीपुर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है़ आज यहां उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र तथा समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र की मतगणना होगी़ मतगणना केन्द्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये […]

विज्ञापन

आज होगी लोकसभा चुनाव की मतगणना, प्रशासनिक तैयारी पूरी,मजिस्ट्रेट तैनात

समस्तीपुर : लोकसभा आम निर्वाचन 2019 की मतगणना को लेकर मतगणना केन्द्र समस्तीपुर कॉनेज, समस्तीपुर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है़ आज यहां उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र तथा समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र की मतगणना होगी़ मतगणना केन्द्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं.
बुधवार को जिलाधिकारी दिवेश सेहरा, एसपी हरप्रीत कौर सहित कई वरीय पदाधिकारियों ने समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर पहुंच कर घंटों तैयारी का जायजा लिया़ मतगणना की मॉकड्रिल करायी गयी़ जिन अधिकारियों और कर्मियों को जहां तैनात किया गया है़ उन्हें उनके कार्यों का रिहर्सल कराकर देखा गया़ मतगणना केन्द्र के भीतर प्रवेश के लिये मुख्यद्वार के अलावा खेल मैदान की ओर से भी प्रवेश द्वार बनाया गया है़ जहां बैरिकेटिंग करायी गयी है.
वहीं कॉलेज के सामने स्थित हाउसिंग बोर्ड के मैदान में भी बैरिकेटिंग करायी गयी है़ यहां वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गयी है़ समस्तीपुर कॉलेज के मेन गेट के अलावा अंदर के गेट पर भी चेकिंग और जांच की व्यवस्था की गयी है़ मेन गेट के बाद मीडिया सेन्टर बनाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन