समस्तीपुर में अमृतसर के स्वर्ण व्यवसायी से 35 लाख की ज्वेलरी लूटी

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर : अमृतसर के स्वर्ण व्यवसायी से अपराधियों ने गुरुवार की दोपहर दिन-दहाड़े 35 लाख की ज्वेलरी लूट ली. दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर-अकलू चौक के बीच एनएच 28 पर घटना को अंजाम दिया. इस दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए तीन राउंड फायरिंग भी की. अपराधियों […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : अमृतसर के स्वर्ण व्यवसायी से अपराधियों ने गुरुवार की दोपहर दिन-दहाड़े 35 लाख की ज्वेलरी लूट ली. दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर-अकलू चौक के बीच एनएच 28 पर घटना को अंजाम दिया. इस दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए तीन राउंड फायरिंग भी की.

आपके शहर में

विज्ञापन

अपराधियों ने व्यवसायी भाइयों से ज्वेलरी से भरा बैग के साथ-साथ 90 हजार रुपये नगदी भी लूट ली. घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फायरिंग करते हुए मुसरीघरारी की ओर भाग निकले. फायरिंग की आवाज सुन कर पहुंचे बाकी

ग्रामीणों ने एनएच 28 को जाम कर दिया़ सूचना पर पहुंची मुसरीघरारी पुलिस ने समझा कर जाम हटवाया. स्वर्ण व्यवसायी अमरजीत सिंह ने चार अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध घटना की लिखित शिकायत दर्ज करायी है. घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी प्रितिश कुमार छानबीन में जुट गये हैं. व्यवसायी बंधु से घटना की विस्तृत जानकारी लेने के बाद अपराधियों के हुलिये पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन