ePaper

जंक्शन के वाटर वेंडरिंग की आइआरसीटीसी ने की जांच

Updated at : 28 Apr 2019 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
जंक्शन के वाटर वेंडरिंग की आइआरसीटीसी ने की जांच

टीडीएस की गुणवत्ता को परखा समस्तीपुर : आइआरसीटीसी की टीम ने शनिवार को जंक्शन के विभिन्न वाटर वेंडरिंग मशीनों की जांच की. इस दौरान आइआरसीटीसी की ओर से विजय कुमार व एक्वागार्ड के बब्लू ने विभिन्न काउंटरों पर पानी के टीडीएस की नापी की. इस दौरान यात्रियों को उपलब्ध कराये जाने वाले पानी का टीडीएस […]

विज्ञापन

टीडीएस की गुणवत्ता को परखा

समस्तीपुर : आइआरसीटीसी की टीम ने शनिवार को जंक्शन के विभिन्न वाटर वेंडरिंग मशीनों की जांच की. इस दौरान आइआरसीटीसी की ओर से विजय कुमार व एक्वागार्ड के बब्लू ने विभिन्न काउंटरों पर पानी के टीडीएस की नापी की. इस दौरान यात्रियों को उपलब्ध कराये जाने वाले पानी का टीडीएस 51 से लेकर 60 पाया गया.
इस बाबत जानकारी देते हुये विजय कुमार ने बताया कि गर्मी के आने के साथ ही यात्रियों को दी जाने वाली पानी की गुणवत्ता की जांच जरूरी थी. तय मानक के अनुसार इसे उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है.मानक के अनुसार अगर 100 से अधिक यह आंकड़ा पाया जाता तो पानी के हानिकारक होने का अंदेशा था. मौके पर ललित कुमार, संजीत कुमार आदि उपस्थित थे.
समस्तीपुर जंक्शन पर भी चलती ट्रेनों में आर्डर पर उपलब्ध होगा खाना
समस्तीपुर जंक्शन से गुजरने वाली विभिन्न् ट्रेनों में अब आइआरसीटीसी की ओर से बुकिंग के साथ ही खाना भी उपलब्ध हो सकेगा. यात्री मोबाइल के सहारे अपने मनपसंद खानों का आर्डर देकर इसे ट्रेन में अपने बर्थ पर मंगा सकेंगे. इसके लिये आइआरसीटीसी की ओर से स्थानीय होटल के साथ करार करने का काम शुरू कर दिया गया है. इस दौरान बुकिंग करने पर उचित बर्थ पर तय समय में खाना उपलब्ध कराने की जवाबदेही होटल पर होगी. जिसकी समय समय पर जांच भी की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन