सुबह सात से शुरू होकर संध्या छह बजे तक चलेगा मतदान
Updated at : 27 Apr 2019 1:18 AM (IST)
विज्ञापन

एआरओ के साथ मौजूद रहेंगे मास्टर ट्रेनर समस्तीपुर : लोकसभा आम निर्वाचन 2019 को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है़ जिला नियंत्रण कक्ष 27 अप्रैल को सुबह 6 से 30 अप्रैल को प्रात: 6 बजे तक कार्यरत रहेगा़ इसको लेकर जिलाधिकारी दिवेश सेहरा ने शुक्रवार को कर्मियों को प्रशिक्षण दिया. जिला नियंत्रण […]
विज्ञापन
एआरओ के साथ मौजूद रहेंगे मास्टर ट्रेनर
समस्तीपुर : लोकसभा आम निर्वाचन 2019 को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है़ जिला नियंत्रण कक्ष 27 अप्रैल को सुबह 6 से 30 अप्रैल को प्रात: 6 बजे तक कार्यरत रहेगा़ इसको लेकर जिलाधिकारी दिवेश सेहरा ने शुक्रवार को कर्मियों को प्रशिक्षण दिया.
जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभार में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी देवब्रत मिश्र रहेंगे़ वहीं वरीय प्रभार में डीडीसी वरुण कुमार मिश्र रहेंगे़ मतदान के दौरान घटित घटनाओं की पर त्वरित कार्रवाई तथा मतदान प्रगति से संबंधित प्रतिवेदन भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पटना को भेजा जायेगा.
प्रथम प्रतिवेदन अपराह्न 1 बजे में भेजा जायेगा़ दूसरा प्रतिवेदन शाम 7 बजे भेजा जायेगा़ तीसरा प्रतिवेदन मतदान के दूसरे दिन 7 बजे पूर्वाहन भेजा जायेगा़ पुनर्मतदान से संबंधित प्रतिवेदन 30 अप्रैल को अपराह्न 01 बजे तक जरूरी होने पर भेजा जायेगा़ मॉक पोल से संबंधित सूचना 6.45 बजे तथा मतदान प्रारंभ होने की सूचना 7 बजे सीईओ ऑफिस, पटना को भेजा जायेगा.
मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर संध्या छह बजे तक चलेगा़ जिला नियंत्रण कक्ष में एआरओ के साथ मास्टर ट्रेनर भी रहेंगे़ प्रत्येक टेबुल पर सीडीपीओ और एक कलर्क रहेंगे़ विधानसभा क्षेत्र से जो भी समस्यायें आयेंगी उसका त्वरित निष्पादन होगा़ ईवीएम और वीवीपैड की गड़बड़ी के कारण कहीं भी मतदान बाधित नहीं होगा.
गड़बड़ी आने की स्थिति में उसे तुरंत बदला जायेगा़ इसके लिये प्रत्येक दस बूथ पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे़ इसके अलावा प्रत्येक प्रखंड में एक-एक नियंत्रण कक्ष रहेगा़ सभी पर कर्मियों और अधिकारियों के साथ-साथ मास्टर ट्रेनर भी रहेगा़ जिला नियंत्रण कक्ष में राज्य स्तरीय मास्टर मुकेश कुमार तथा जिला मास्टर ट्रेनर सतीश यादव भी रहेंगे़ ईवीएम व वीवीपैट की गड़बड़ी दूर करने के लिये भेल के इंजीनियर भी तैनात रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




