विभूतिपुर में एक ही परिवार के चार झुलसे, सास-बहू की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समस्तीपुर : जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पंडित टोल टभका में बुधवार की रात आग लगने से एक ही परिवार के चार लोग झुलस गये. इसमें सास केशा देवी (60) एवं बहू हिना देवी (30) की इलाज के दौरान मौत हो गयी. वहीं गंभीर रूप से जख्मी केशा देवी के पति किशुन पासवान (60) […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पंडित टोल टभका में बुधवार की रात आग लगने से एक ही परिवार के चार लोग झुलस गये. इसमें सास केशा देवी (60) एवं बहू हिना देवी (30) की इलाज के दौरान मौत हो गयी. वहीं गंभीर रूप से जख्मी केशा देवी के पति किशुन पासवान (60) और हिना देवी के पति अवधेश पासवान(35) को चिंताजनक स्थिति में डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.

विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंचे हिना देवी के पिता दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पांड निवासी बैजनाथ पासवान एवं उसकी मां बिंता देवी के अनुसार बुधवार की रात करीब नौ बजे उन्हें घटना की सूचना मिली. बताया गया कि खाना बनाने के दौरान हिना जल गयी है. उसे बचाने के दौरान दामाद अवधेश एवं समधी किशुन पासवान व समधिन केशा देवी भी गंभीर रूप से झुलस गयी हैं. सभी को इलाज कराने के लिए दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया था. वहां गंभीर स्थिति को देखकर सभी को सदर अस्पताल भेजा गया.

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हिना की मौत हो गयी. परिजन हिना की लाश लेकर सदर अस्पताल से बिना पुलिसको सूचना दिये निकल गये़ उधर, रेफर किये जाने के बाद इलाज के लिए ले लाये जाने के दौरान केशा देवी ने भी दम तोड़ दिया. फिलहाल घटना के कारणों को लेकर सही जानकारी सामने नहीं आयी है. बहू हिना के शरीर से केरोसिन की गंध आने के कारण गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है़ं विभूतिपुर थानाध्यक्ष कृष्णचंद्र भारती ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. गुरुवार की दोपहर पुलिस ने मृत महिलाओं का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन