जिले में बिना कैश मेमो के बिक रही हैं दवाइयां, अधिकारी मौन

Updated at : 12 Apr 2019 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में बिना कैश मेमो के बिक रही हैं दवाइयां, अधिकारी मौन

स्टेशन रोड व पटेल मैदान गोलंबर पर दवा दुकानदार भीड़ का उठाते हैं फायदा कैश मेमो के बजाय सादे कागज समस्तीपुर : जिले में प्रतिदिन लाखों रुपये मूल्य की दवाएं बिना कैश मेमो के ही बिक जाती हैं. यह कारोबार शहर के स्टेशन रोड, सदर अस्पताल गोलंबर सहित सभी अनुमंडलीय अस्पतालों के आसपास सजी दवा […]

विज्ञापन

स्टेशन रोड व पटेल मैदान गोलंबर पर दवा दुकानदार भीड़ का उठाते हैं फायदा

कैश मेमो के बजाय सादे कागज
समस्तीपुर : जिले में प्रतिदिन लाखों रुपये मूल्य की दवाएं बिना कैश मेमो के ही बिक जाती हैं. यह कारोबार शहर के स्टेशन रोड, सदर अस्पताल गोलंबर सहित सभी अनुमंडलीय अस्पतालों के आसपास सजी दवा दुकानों में काफी फलफूल रहा है़ दवा दुकानदार भीड़ का फायदा उठाकर दवा खरीदारी करने पहुंचे मरीज एवं उसके परिजनों को कैश मेमो के बजाय सादे कागज पर सिर्फ दवा का दाम लिखकर थमा देते हैं. इसे विभाग की नजरअंदाजी कहें या फिर फटकर विक्रेताओं की मनमर्जी.राजस्व संग्रह के लिए सरकार के प्रयास यहां आकर बिखर कर रह गयी हैं.
अपवादों को छोड़ दें तो शायद ही किसी फूटकर दुकान से ग्राहकों को खरीदारी किये गये सामानों का पक्का बिल मिलता है़ तारीफ की बात यह है कि अपनी दुकान चमकाने के लिए दवा की कीमत में भी छूट का खेल खेला जा रहा है. यही बात वाणिज्य विभाग से निकटता रखने वाले लोगों को हजम नहीं हो रहा है़
आखिर जब सरकार ने मूल कीमत पर जीएसटी दर निर्धारित कर रखा है तो उसके बाद दवा की कीमत में कितना मुनाफा समेट दिया गया है कि छोटे विक्रेता कीमत पर छूट देने में दकियानुसी नहीं दिखाते हैं और खुलेआम छूट दिये जाने का प्रचार प्रसार भी करते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन