वाराणसी से दरभंगा तक साप्ताहिक ट्रेन

Updated at : 06 Mar 2019 1:57 AM (IST)
विज्ञापन
वाराणसी से दरभंगा तक साप्ताहिक ट्रेन

एलएचबी रैक से लैस होगी नयी ट्रेन समस्तीपुर : वाराणसी से दरभंगा के बीच साप्ताहिक ट्रेन दी गयी है. वाराणसी से इस ट्रेन को 6 मार्च को रवाना किया जायेगा. भारत सरकार के रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा इसे गाजीपुर सिटी में एक संयुक्त कार्यक्रम में इस ट्रेन को रवाना किया जायेगा. पूरी ट्रेन एलएचबी […]

विज्ञापन

एलएचबी रैक से लैस होगी नयी ट्रेन

समस्तीपुर : वाराणसी से दरभंगा के बीच साप्ताहिक ट्रेन दी गयी है. वाराणसी से इस ट्रेन को 6 मार्च को रवाना किया जायेगा. भारत सरकार के रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा इसे गाजीपुर सिटी में एक संयुक्त कार्यक्रम में इस ट्रेन को रवाना किया जायेगा. पूरी ट्रेन एलएचबी कोच से लैस रहेगी.इस ट्रेन को संख्या 15551 संख्या के साथ दरभंगा से रवाना किया जायेगा. जबकि वापसी में यह ट्रेन 15552 के साथ वाराणसी से रवाना होगी. 13 मार्च से इस ट्रेन को हर बुधवार को दरभंगा से रवाना किया जायेगा. वाराणसी से हर गुरुवार को 14 मार्च से इस ट्रेन को नियमित रुप से चलाया जायेगा.

समस्तीपुर से हाजीपुर, छपरा होते हुए जायेगी ट्रेन

इस ट्रेन का ठहराव दरभंगा के बाद समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा ग्रामीण से होते हुये वाराणसी रवाना किया जायेगा. दरभंगा से यह ट्रेन 20.55 में रवाना होगी. समस्तीपुर यह ट्रेन22.05 में आयेगी व 22.30 बजे रवाना की जायेगी. वाराणसी यह ट्रेन सुबह 6.45 बजे पहुंचेगी. जबकि वापसी में यह ट्रेन वाराणसी सिटी से 9.15 बजे रवाना होगी. वह समस्तीपुर देर शाम 19.00 बजे पहुंचेगी. 19.25 बजे से रवाना होकर यह ट्रेन 20.35 बजे दरभंगा पहुंचेगी. इसमें एलएच श्रेणी के 18 बोगी के अलावा दो एसएलआर की बोगी भी शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन