ePaper

समस्तीपुर : कुख्यात अशोक की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त

Updated at : 24 Oct 2018 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर : कुख्यात अशोक की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त

ईडी की आठ सदस्यीय टीम ने की कार्रवाई समस्तीपुर : जिले के बिथान थाना क्षेत्र में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने मंगलवार को असिस्टेंट डायरेक्टर उमेश कुमार गांधी के नेतृत्व में बिथान के कुख्यात अशोक यादव की विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित संपत्ति जब्त की. साथ ही जब्त किये गये सभी भू-खंडों पर ईडी ने अपना […]

विज्ञापन
ईडी की आठ सदस्यीय टीम ने की कार्रवाई
समस्तीपुर : जिले के बिथान थाना क्षेत्र में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने मंगलवार को असिस्टेंट डायरेक्टर उमेश कुमार गांधी के नेतृत्व में बिथान के कुख्यात अशोक यादव की विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित संपत्ति जब्त की. साथ ही जब्त किये गये सभी भू-खंडों पर ईडी ने अपना बोर्ड भी लगा दिया है. जब्त की गयी संपत्ति की कीमत करीब पांच करोड़ से अधिक आंकी जा रही है. जिसे कुख्यात अशोक यादव ने गलत तरीके से अर्जित की थी.
जानकारी के अनुसार, ईडी के अधिकारियों ने रोसड़ा में तीन कट्ठा सात धूर, सहियारबुर्ज में साढ़े छह कट्ठा, एवं हसनपुर में एक स्थान पर तीन कट्ठा एवं दूसरे स्थान पर एक कट्ठा, बिथान के सोहमा गांव में सात कट्ठा एवं बिथान में छह कट्ठा जमीन को कब्जे में कर लिया है़ अशोक यादव के विरुद्ध प्रवर्तन निदेशालय में मनी लॉन्ड्रिंग का केस चल रहा है. इसी के तहत यह कार्रवाई की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन