लूट का विरोध करने पर बाइक सवार को मारी गोली

Updated at : 18 Aug 2018 12:59 PM (IST)
विज्ञापन
लूट का विरोध करने पर बाइक सवार को मारी गोली

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले में विभूतिपुर थाना के खदियाही गांव के पास बेखौफ अपराधियों ने लूट का विरोध करने पर एक युवक को गोली मार दी. जानकारी के मुताबिक दो बाइक पर सवार अपराधियों ने खदियाही गांव के पास रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार की बाइक लूटने की कोशिश की. जब युवक […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले में विभूतिपुर थाना के खदियाही गांव के पास बेखौफ अपराधियों ने लूट का विरोध करने पर एक युवक को गोली मार दी. जानकारी के मुताबिक दो बाइक पर सवार अपराधियों ने खदियाही गांव के पास रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार की बाइक लूटने की कोशिश की. जब युवक ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिसमें राजा राम को गोली लग गयी. वहीं, अपराधियों ने उसके साथ बाइक पर सवार उसके साथी के साथ मारपीट भी की और पिस्टल के बट से मार कर घायल कर दिया. अपराधियों की गोली से घायल युवक राजा राम को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिये भर्ती करवाया गया. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया गया.

प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी युवक को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के कार्रवाई शुरू कर दी है. हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस के हाथ खाली थे. पुलिस विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन