बिहार : समस्तीपुर में कार-पिकअप वाहन की टक्कर में 2 की मौत, एक वृद्ध घायल

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना अंतर्गत किशनपुर गांव के पास बीती रात एक कार और एक पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर में कार सवार दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गये. सरायरंजन थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने आज बताया कि मृतकों की […]
समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना अंतर्गत किशनपुर गांव के पास बीती रात एक कार और एक पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर में कार सवार दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गये. सरायरंजन थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने आज बताया कि मृतकों की पहचान कार चालक कृष्ण कुमार (30) एवं ललिता देवी (60) के रूप में की गयी है. ललिता अपने पति गौरीशंकर पाठक के साथ कार में सवार थी जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए आज सबुह समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है. अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि पिकअप वाहन चालक हादसे के बाद फरार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




