समस्तीपुर में सड़क हादसे में पिता-पुत्र की घटना स्थल पर ही मौत

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र स्थित रहुआ चौक पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि रहुआ चौक के निकट अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाइक में टक्कर मार दी. बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना की सूचना […]
समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र स्थित रहुआ चौक पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि रहुआ चौक के निकट अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाइक में टक्कर मार दी. बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी.
घटना की सूचना मिलने के बाद रोसड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के सिरसी गांव निवासी वासुदेव दास और उनके पुत्र शत्रुघ्न दास के रूप में की गयी है.
जानकारी के मुताबिक मृतक वासुदेव दास अपने बाइक से पुत्र शत्रुघ्न दास को बेंगलुरु के लिए ट्रेन पकड़ाने के लिए समस्तीपुर स्टेशन जा रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ. घटना के बाद पिकअप वैन का ड्राइवर भागने में सफल रहा. वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वैन को अपने कब्जे में ले लिया है. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने सड़क को जाम कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने किसी तरह लोगों का समझा-बुझा कर सड़क जमा हटाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










