ePaper

केवस निजामत में खेत से मिली युवती की लाश, दहशत व्याप्त

Updated at : 11 Jul 2018 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
केवस निजामत में खेत से मिली युवती की लाश, दहशत व्याप्त

ग्रामीणों के अनुसार गत दो महीने से अपने प्रेमी के साथ रह रही थी युवती घटना के बाद से प्रेमीहो गया फरार समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केवस निजामत गांव में मंगलवार की सुबह इकरी के खेत से एक युवती की लाश मिली है़ लाश को देखने सेप्रतीत हो रहा है कि किसी ने […]

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार गत दो महीने से अपने प्रेमी के साथ रह रही थी युवती

घटना के बाद से प्रेमीहो गया फरार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केवस निजामत गांव में मंगलवार की सुबह इकरी के खेत से एक युवती की लाश मिली है़ लाश को देखने सेप्रतीत हो रहा है कि किसी ने उसकी गला दबा कर हत्या कर दी है़

लाश मिलने की सूचना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी़ आसपास के सैकड़ों लोग लाश को देखने को उमड़ पड़े थे़ ग्रामीणों ने मृत युवकी की पहचान दरभंगा के हायाघाट थाना क्षेत्र के डरसुर निवासी 19 वर्षीया एक लड़की के रूप में की है़ हालांकि पुलिस मृत युवती की पहचान को लेकर सशंकित है़ उसके परिजनों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है़ पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है़

दो महीने से थी प्रेमी के यहां : ग्रामीणों के अनुसार लड़की पिछले करीब दो महीने से अपने प्रेमी केवस निवासी मुकेश कुमार के साथ रह रही थी़

पूजा लगातार मुकेश पर शादी करने का दबाव बना रही थी लेकिन उसका प्रेमी शादी के लिए राजी नहीं था़ आशंका जताया जा रहा है कि इसी से आजिज प्रेमी ने उसकी गला दबा कर हत्या कर दी़ घटना के बाद से मुकेश अपने पूरे परिवार के साथ घर से फरार हो गया है़

जानकार ग्रामीणों की मानें, तो पिछले 25 जून को विद्यापतिधाम में इन दोनों ने शादी करने का निश्चय किया था लेकिन अचानक उसी दिन प्रेमी ने जहर खा कर आत्महत्या करने की कोशिश की़ जिस वजह से शादी नहीं हो पायी. इधर लड़की के लगातार दबाव पर फिर शादी की की तिथि नौ जुलाई को मुकर्रर की गयी़

लेकिन नौ जुलाई को दोनों के बीच झगड़ा हो गया और सुबह में लड़की की लाश मिली़ मुफस्सिल थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है़ चौकीदार के बयान पर आरोपितों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की जा रही है़ हत्यारे को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जायेगा़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन