आरपीएफ ने विभिन्न मामलों में 15 लोगों को किया गिरफ्तार

Published at :03 Jul 2018 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
आरपीएफ ने विभिन्न मामलों में 15 लोगों को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : आरपीएफ ने सोमवार को विभिन्न ट्रेनों व जंक्शन पर अभियान चलाकर 15 लोगों को धर दबोचा. इसमें पांच लोग समस्तीपुर जंक्शन पर प्लेटफाॅर्म संख्या एक से धुम्रपान करते हुये पकड़े गये. जिसे धुम्रपान निषेध अधिनियम के तहत जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया. इसके अलावा 75254 दरंभगा समस्तीपुर डीएमयू ट्रेन पर पांवदान पर यात्रा […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : आरपीएफ ने सोमवार को विभिन्न ट्रेनों व जंक्शन पर अभियान चलाकर 15 लोगों को धर दबोचा. इसमें पांच लोग समस्तीपुर जंक्शन पर प्लेटफाॅर्म संख्या एक से धुम्रपान करते हुये पकड़े गये. जिसे धुम्रपान निषेध अधिनियम के तहत जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया. इसके अलावा 75254 दरंभगा समस्तीपुर डीएमयू ट्रेन पर पांवदान पर यात्रा कर रहे 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसमें विक्रमपुर के रहने वाले मो. अशफाक,बेनीपट्टी के सुजीत साह, कल्याणपुर के जियाउल रहमान शामिल है.

वहीं एसीपी के तहत 55527 जयनगर पटना ट्रेन से कल्याणपुर निवासी मो. रशीद, दरभंगा के रहने वाले जयंत कुमार, वारिसनगर के अन्नु सिंह व कल्याणपुर के सुनील पासवान को गिरफ्तार किया गया. इसी तरह 19166 साबरमती ट्रेन से हायाघाट के राजीव झा, रामभद्रपुर के मो. शहादत को गिरफ्तार किया गया. जबकि 15204 लखनऊ बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन से बंगरा के राजन कुमार, पूसा के अनमोल कुमार, खैरा के सोनू कुमार को आरपीएफ ने धर दबोचा. आरपीएफ की ओर से टीम का नेतृत्व एसआई प्रशांत कुमार ने किया. टीम के अन्य सदस्यों में राजीव कुमार यादव, अली हसन व हरिनारायण चौधरी शामिल थे.

आरोपित गिरफ्तार
हसनपुर. थाना क्षेत्र के आतापुर गांव में से कांड संख्या 123/18 के मारपीट के आरोपित बाबू साहेब सिंह को गिरफ्तार किया गया. उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष महादेव कामत ने बताया कि थाना कांड संख्या 106/18के अपहृता को हसनपुर बाजार से बरामद किया गया.
पत्नी ने दर्ज करायी हत्या की प्राथमिकी
मुख्य बातें
पटना के पीरबहोर थाने की पुलिस को दिया फर्द बयान
आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन