जिला परिषद अध्यक्ष प्रेमलता पर अविश्वास प्रस्ताव हुआ पेश मुख्य बातें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2018 5:21 AM

विज्ञापन

51 में से 17 जिला परिषद सदस्यों ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर विशेष बैठक बुलाने की मांग की सदस्यों ने लगाया विकास कार्यों में निष्क्रियता का आरोप समस्तीपुर : डेढ़ दर्जन से अधिक जिला परिषद अध्यक्ष प्रेमलता के खिलाफ सोमवार को 51 जिप सदस्यों में 17 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है़ पार्षदों ने […]

विज्ञापन

51 में से 17 जिला परिषद सदस्यों ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर विशेष बैठक बुलाने की मांग की

सदस्यों ने लगाया विकास कार्यों में निष्क्रियता का आरोप
समस्तीपुर : डेढ़ दर्जन से अधिक जिला परिषद अध्यक्ष प्रेमलता के खिलाफ सोमवार को 51 जिप सदस्यों में 17 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है़ पार्षदों ने उन पर कई संगीन आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से विशेष बैठक बुलाने की मांग की है़ जिप अध्यक्ष के क्रियाकलापों से विक्षुब्ध पार्षदों ने जिप सदस्य शंभु नाथ यादव के नेतृत्व में अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोला है़ विरोधी खेमे के जिप सदस्यों का आरोप है कि जिप अध्यक्ष विकास कार्य के प्रति पूरी तरह निष्क्रिय है़ं ये अपने कर्तव्य का निर्वहन नहीं कर रहीं हैं. जिप की सामान्य बैठक भी समय पर नहीं बुलाई जा रही है़
पार्षदों की बातों को अधिकारियों के सामने नहीं रख पाती है़ अविश्वास प्रस्ताव पर 17 जिला परिषद सदस्यों ने हस्ताक्षर किए हैं. इनमें शंभू भूषण यादव, संजय त्रिवेदी, विनोद पासवान, विजय पासवान, मो़ नुरूद्दीन, संजीव कुमार, शत्रुघ्न प्रसाद, राजेश्वर पासवान, पूनम कुमारी, किरण देवी, प्रेमकला राय, रिंकु कुमारी, अनार देवी, सुनीता देवी, हरेराम सहनी, रंजन कुमार आदि शामिल हैं.
दो वर्ष पूर्व निर्विरोध बनी थीं जिप अध्यक्ष
जिप अध्यक्ष के सुरक्षित सीट से दो वर्ष पूर्व 30 जून 2016 को प्रेमलता जिप सदस्यों द्वारा निर्विरोध चुनी गई थी़ उस वक्त सभी 51 जिप सदस्यों ने उनका साथ दिया था़ आज दो वर्ष बीतने के बाद कई जिप सदस्यों का विरोध मुखर होकर सामने आ गया है़ जिप सदस्य इन पर अपने कर्तव्य के निर्वहन में कोताही बरतने का आरोप लगा रहे है़ं विरोधी खेमा उनके खिलाफ पार्षदों की गोलबंदी में जुटा है़ वहीं अध्यक्ष भी अपने समर्थन में पार्षदों को एकजुट करने में जुटी है़
हो रहा समान रूप से विकास
जिप अध्यक्ष प्रेमलता ने कहा कि पिछले दो वर्ष से पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रही हूं. पंचम वित्त राज्य आयोग से प्राप्त राशि से जिले के सभी 51 क्षेत्रों में समान रूप से विकास का कार्य किया जा रहा है। जिला परिषद की आय बढ़ाने लिए कई जगहों पर दुकानें बनाई गई है़ दलगत भावना से ऊपर उठकर कार्य कर रही हूं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन