अवध असम एक्सप्रेस में शराब पीते धराये एयरफोर्स के वारंट अफसर

Updated at : 29 Jun 2018 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
अवध असम एक्सप्रेस में शराब पीते धराये एयरफोर्स के वारंट अफसर

समस्तीपुर : अवध असम एक्सप्रेस से गुरुवार को शराब पीते एयरफोर्स के वारंट अफसर को जीआरपी ने धर दबोचा. उनकी पहचान जूनियर वारंट अफसर व लखनऊ निवासी अभिषेक गुप्ता के रूप में की गयी. जीआरपी ने उक्त जवान को सदर अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराकर जेल भेज दिया है. इधर आरपीएफ ने अभियान चलाते हुये […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : अवध असम एक्सप्रेस से गुरुवार को शराब पीते एयरफोर्स के वारंट अफसर को जीआरपी ने धर दबोचा. उनकी पहचान जूनियर वारंट अफसर व लखनऊ निवासी अभिषेक गुप्ता के रूप में की गयी. जीआरपी ने उक्त जवान को सदर अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराकर जेल भेज दिया है. इधर आरपीएफ ने अभियान चलाते हुये 13019 बाघ एक्सप्रेस की विकलांग बोगी से यात्रा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया. उसकी पहचान सीतामढी निवासी मो. इम्तेयाज व उजियारपुर निवासी संजीत दास के रूप में हुई. इधर 53041 हावड़ा जयनगर पैसेंजर ट्रेन की महिला बोगी में यात्रा कर रहे उजियारपुर निवासी बाबूलाल पासवान को गिरफ्तार कर लिया. सभी लोगों को जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन