केजिया गांव में बाइक की टक्कर से युवक की मौत

Published at :22 Jun 2018 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
केजिया गांव में बाइक की टक्कर से युवक की मौत

पूसा : वैनी ओपी अंतर्गत केजिया गांव में ट्रैक्टर से कुट्टी काट रहे चंदौली निवासी सुखदेव पंडित के 34 वर्षीय पुत्र बैद्यनाथ पंडित को बाइक सवार टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिवार के व्यक्ति सहित ट्रैक्टर चालक आनन फानन में निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया. जहां से […]

विज्ञापन

पूसा : वैनी ओपी अंतर्गत केजिया गांव में ट्रैक्टर से कुट्टी काट रहे चंदौली निवासी सुखदेव पंडित के 34 वर्षीय पुत्र बैद्यनाथ पंडित को बाइक सवार टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिवार के व्यक्ति सहित ट्रैक्टर चालक आनन फानन में निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल समस्तीपुर ले जाने के क्रम में मौत हो गयी. सूचना मिलने पर पहुंची वैनी पुलिस ने मामले दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया. घटना से आहत परिजनों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है.

मृतक बैद्यनाथ की मां सहित पत्नी पिंकी देवी एवं दो पुत्र प्रिंस व आदित्य का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है. घटना के संबंध में स्थानीय गोपाल पटेल का कहना है कि बैद्यनाथ ट्रैक्टर मालिक है.
अभी मक्के का मौसम होने के कारण ठठेरा की कुट्टी काटने वाले यंत्र से बगल के गांव में कुट्टी काट रहा था. साथ ही ट्रैक्टर के बगल में खड़ा था. ठीक उसी समय तेज गति से अनियंत्रित बाइक बैद्यनाथ को ठोकर मार दी. जिससे उसका पैर टूटने के साथ ही सिर मशीन से टकरा गई. ओपी अध्यक्ष ब्रजकिशोर प्रसाद सिंह ने कहा कि बाइक जब्त कर उसमें रखा हुआ गाड़ी की कागजात से जानकारी ली जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन