सरेआम फौजी से एक लाख रुपये छीने
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Jun 2018 5:55 AM (IST)
विज्ञापन

कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के मिर्जापुर चौक के समीप से बाइक सवार दो उचक्के रिटायर फौजी से एक लाख रुपये छीनकर कल्याणपुर की ओर भाग निकले. धोबगामा गांव निवासी रिटायर फौजी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि स्टेट बैंक कल्याणपुर से एक लाख रुपये निकाल कर ऑटो से धोबगामा अपने घर चले थे. अपने चौक […]
विज्ञापन
कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के मिर्जापुर चौक के समीप से बाइक सवार दो उचक्के रिटायर फौजी से एक लाख रुपये छीनकर कल्याणपुर की ओर भाग निकले. धोबगामा गांव निवासी रिटायर फौजी अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि स्टेट बैंक कल्याणपुर से एक लाख रुपये निकाल कर ऑटो से धोबगामा अपने घर चले थे.
अपने चौक मिर्जापुर जैसे ही पहुंचे, ऑटो से उतर कर पैदल ही घर के लिए चले थे. धोबगामा की ओर से हेलमेट पहने बाइक पर सवार घात लगाये दो युवक रुपये वाला बैग लेकर कल्याणपुर की ओर भाग निकले. जब तक कुछ समझ पाते व हल्ला करते तब तक वह काफी दूर निकल चुका था. बैग में पासबुक सहित अन्य सामान भी था. थाना अध्यक्ष मधुरेंद्र किशोर ने बताया कि मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










