डीडीसी से की आवास योजना की शिकायत

दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के कंमराव गांव के स्व महबूब अली के पुत्र मो दाउद ने डीडीसी को पत्र प्रेषित कर प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी किये जाने की शिकायत की है़ इसमें बताया है कि ग्रामीण आवास सहायक व मुखिया की मिली भगत से आवास योजना का लाभ सही लाभुक को नहीं दिया जा […]
दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के कंमराव गांव के स्व महबूब अली के पुत्र मो दाउद ने डीडीसी को पत्र प्रेषित कर प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी किये जाने की शिकायत की है़ इसमें बताया है कि ग्रामीण आवास सहायक व मुखिया की मिली भगत से आवास योजना का लाभ सही लाभुक को नहीं दिया जा रहा है़ बताया है कि स्व विश्वपतिनाथ की विधवा मोसमाल मालती देवी को पक्का मकान रहते पीएम आवास योजना उपलब्ध करायी गयी है़ शिकायत की प्रतिलिपि उच्च पदाधिकारी को भी दिये जाने की बात कही गयी है़ कार्रवाई नहीं होने पर आगे की रणनीति बनेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










