टिकट मांगने पर ट्रेन से फेंका, पैर टूटा

Published at :08 Jun 2018 4:58 AM (IST)
विज्ञापन
टिकट मांगने पर ट्रेन से फेंका, पैर टूटा

जानकी एक्सप्रेस में टिकट जांच के दौरान हुई घटना समस्तीपुर : स्थानीय जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन से गुरुवार की सुबह मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान एक यात्री ने टीटीई को पटरी पर फेंक दिया. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसका बायां पैर टूट गया है. टीटीई की पहचान बेगूसराय के गढपुरा निवासी […]

विज्ञापन

जानकी एक्सप्रेस में टिकट जांच के दौरान हुई घटना

समस्तीपुर : स्थानीय जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन से गुरुवार की सुबह मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान एक यात्री ने टीटीई को पटरी पर फेंक दिया. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसका बायां पैर टूट गया है. टीटीई की पहचान बेगूसराय के गढपुरा निवासी सुमन कुमार कर्ण के रूप में की गयी है. घायल टीटीई को कर्मियों की मदद से समस्तीपुर स्थित रेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों ने उन्हें केबिन टू में भर्ती कर दिया है.
श्री कर्ण ने बताया कि वह रेल अभियान के तहत प्लेटफार्म संख्या तीन पर खड़ी जानकी एक्सप्रेस में मजिस्ट्रेट चेकिंग में थे. इसी दौरान एक यात्री को देख कर बेटिकट होने का अंदेशा हुआ.
इसके बाद उस यात्री से उन्होंने टिकट की मांग की. यात्री टिकट न देकर वहां से भागने लगा. टीटीई ने उसका पीछा कर पकड़ लिया. इसके बाद यात्री ने टीटीई को पटरी पर फेंक दिया. इससे वह घायल हो गया. ट्रेन के नीचे आने से किसी तरह उसकी जान बची. यात्री वहां से भागने में सफल रहा. समस्तीपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम वीरेंद्र कुमार ने कहा कि टीटीई को अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है. अभियान में विशेष सतर्कता बरतने का आदेश दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन