पैक्सों में सात जून तक बन सकेंगे नये सदस्य
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 May 2018 1:59 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : जिले के 381 पैक्सों में सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी गयी है. यह अभियान 7 जून तक जिले के 20 प्रखंडों में चलायी जायेगी. इसके तहत पैक्सवार कैंप लगाकर लोगों को सदस्य बनाया जायेगा. इसमें ऑनस्पॉट पैक्स के सदस्य बनाये जा सकेंगे. सभी प्रखंडों के विभिन्न पैक्सों के लिये अलग अलग तिथियों […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : जिले के 381 पैक्सों में सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी गयी है. यह अभियान 7 जून तक जिले के 20 प्रखंडों में चलायी जायेगी. इसके तहत पैक्सवार कैंप लगाकर लोगों को सदस्य बनाया जायेगा. इसमें ऑनस्पॉट पैक्स के सदस्य बनाये जा सकेंगे. सभी प्रखंडों के विभिन्न पैक्सों के लिये अलग अलग तिथियों को कैंप लगाया जायेगा. जिसमें नये सदस्य जोड़े जा सकेंगे.
पैक्स की सदस्यता अभियान में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, पैक्स अध्यक्ष, प्रबंधक व कार्यकारिणी के सभी सदस्य शिविर में मौजूद रहेंगे. जिससे नये सदस्य बनाने की प्रक्रिया में किसी तरह की समस्या नहीं हो. इस बाबत डीसीओ नयन प्रकाश ने बताया कि शिविर में कोई पदाधिकारी अगर गैर मौजूद रहता है तो उसपर कार्रवाई करने का आदेश विभाग ने दिया है. बताते चलें कि पैक्स की सदस्यता मिलने के बाद लोगों को पैक्स का कम से कम एक शेयर आवंटित किया जायेगा. जिसकी शुल्क 10 रुपये है. लोगों को आधार कार्ड की प्रति व फोटो जमा करने के बाद सदस्य बनाया जायेगा.
यह है तिथि : खानपुर में 11 मई से 1 जून, मोरवा में 11 मई से 31 मई, पूसा व समस्तीपुर में 1 जून तक, कल्याणपुर 7 जून तक, सरायरंजन में 29 मई, वारिसनगर में 25 मई,ताजपुर में 5 जून, विभूतिपुर में 5 जून, बिथान में 8 जून, रोसड़ा में 8 मई से 1 जून, शिवाजीनगर में 22 मई,सिंघिया में 13 जून, हसनपुर में 25 मई, मोहनपुर में 15 मई,पटोरी में 22 मई, मोहउद्दीनगर में 22 मई, दलसिंहसराय में 21 मई, उजियारपुर में 21 जून, विद्यापतिनगर में चार जून तक .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










