बाइक चोर गिरोह का हुआ खुलासा, चार गिरफ्तार

Published at :04 May 2018 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक चोर गिरोह का हुआ खुलासा, चार गिरफ्तार

कमर से देसी कट्टा सहित दो कारतूस बरामद चोरी गयी दो बाइक भी बरामद सुगौली : पुलिस ने विशेष छापेमारी दल का गठन कर बाइक चोर गिरोह के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है. नगर में वाहन चोरी की बढ़ती घटना की खबर बुधवार को प्रभात खबर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था. थानाध्यक्ष […]

विज्ञापन

कमर से देसी कट्टा सहित दो कारतूस बरामद

चोरी गयी दो बाइक भी बरामद
सुगौली : पुलिस ने विशेष छापेमारी दल का गठन कर बाइक चोर गिरोह के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है. नगर में वाहन चोरी की बढ़ती घटना की खबर बुधवार को प्रभात खबर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था.
थानाध्यक्ष सुनिल कुमार ने बताया कि रोज बाइक की हो रही चोरी के बीच बुधवार को बस स्टैंड चौक के समीप से बाइक चोरी के नीयत से घात लगाए दो चोरों को एक देसी कट्टा सहित दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया. जिनमें नगर के मीरटोली निवासी मो. अरफान के कमर से एक देसी कट्टा सहित दो कारतूस बरामद किया गया. जिसका शागिर्द थाना क्षेत्र के श्रीपुर निवासी बिपिन महतो भी साथ था. इन दोनों ने सुगौली, रक्सौल सहित कई अन्य जगहों से बाइक चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. उनके निशानदेही पर अरफान के घर में छुपाकर रखी गयी नगर उप मुख्य पार्षद श्याम शर्मा की बाइक को बरामद की गयी.
उपमुख्य पार्षद के घर के आगे खड़ी हीरो ग्लैमर बाइक संख्या बीआर05यू/4632 को दिनदहाड़े चोरी कर ली. वहीं दूसरे दिन मंगलवार को उत्तरी सुगांव के पैक्स अध्यक्ष सुबोध झा की बाइक नगर के बंगरा बोरिंग स्थित आवास के बाहर से चोरों ने उड़ा ली. वे भी अपने घर के बाहर गाड़ी खड़ी कर दिन के करीब 12 बजे खाना खाने गये थे. पुलिस द्वारा बाइक चोरी की लगातार हो रही घटना पर अंकुश लगाने की तैयारी कर ही रही थी तबतक फिर से नगर के ताज बाबू
चौक से बीआर 05/3696 नंबर की बाइक की चोरी कर चोरों ने पुलिस के नाक में दम कर दिया. जिसके बाद आर्म्स के साथ पकड़े गये इन चोरों ने पुलिस की सख्ती के बाद कई चौंकाने वाले तथ्यों की जानकारी पुलिस को दी. जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए योगापट्टी के धनुषिया टोला निवासी बिनोद महतो तथा श्रीपुर के अनिल कुमार को गिरफ्तार किया गया. जिसमें योगापट्टी से गिरफ्तार अभियुक्त के घर से चोरी की एक और बाइक बरामद की गई. जो बीते महीने सुगौली बाजार स्थित विश्वकर्मा टेलीकॉम के समीप से चोरों ने उड़ाई थी. मामले को थाना के धरमपुर निवासी सुरेश राम ने अपनी ग्लैमर बाइक संख्या बीआर05डब्ल्यू/7706 की चोरी होने की अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इस अभियान में थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन