स्वतंत्रता सेनानी एक्स.में लाखों की लूट, मारपीट

Published at :27 Apr 2018 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी एक्स.में लाखों की लूट, मारपीट

समस्तीपुर : नयी दिल्ली से जयनगर आने वाली 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में गुरुवार की सुबह सोनपुर व हाजीपुर स्टेशन के बीच अपराधियों ने एस टू बोगी में जमकर लूटपाट की. विरोध करने पर अपराधियों ने यात्रियों के साथ मारपीट भी की. यात्रियों ने बताया कि करीब 80 हजार नगदी समेत लाखों के जेवर अपराधियों […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : नयी दिल्ली से जयनगर आने वाली 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में गुरुवार की सुबह सोनपुर व हाजीपुर स्टेशन के बीच अपराधियों ने एस टू बोगी में जमकर लूटपाट की. विरोध करने पर अपराधियों ने यात्रियों के साथ मारपीट भी की. यात्रियों ने बताया कि करीब 80 हजार नगदी समेत लाखों के जेवर अपराधियों ने लूट लिये. इस संबंध में पीड़ित यात्रियों ने समस्तीपुर जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

घटना के संबंध में पीड़ित यात्री बउआ पासवान, रेशमी शर्मा, सीमा पासवान, मंजू पासवान, नारायण पासवान, पिंकू पासवान ने बताया कि विलंब से चल रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस जैसे ही सोनपुर स्टेशन पर रुकी, दस से बारह की संख्या में अपराधी बोगी में सवार हो गये. मारपीट कर सामान छीनने लगे. जब यात्रियों ने इसका विरोध किया, तो अपराधियों ने उनके साथ मारपीट की. अपराधियों ने करीब अस्सी हजार नकदी के अलावा लाखों रुपये मूल्य के जेवर लूट कर ट्रेन खुलते ही बोगी से उतर गये. इसके बाद जैसे ही गाड़ी हाजीपुर में रुकी, तो सभी फिर से बोगी में आये और धमकाया. यात्रियों की मानें तो पूरा वाकया टीसी की मौजूदगी में हुआ. पीड़ित यात्रियों ने समस्तीपुर जीआरपी में अपना बयान दर्ज कराया है.
थानाध्यक्ष शशिकपूर से बताया कि यात्रियों के बयान को आगे की कार्रवाई के लिये सोनपुर भेजा जा रहा है. पीड़ित सभी यात्री रोसड़ा थाना के रहुआ गांव के रहने वाले हैं. बउआ पासवान ने बताया कि वह अपनी बहन की शादी में शामिल होने नयी दिल्ली से परिवार के साथ घर आये हैं.
टीसी की मौजूदगी में लूट की
घटना को दिया अंजाम
अपराधियों ने हाजीपुर जंक्शन पर पहुंच कर दोबारा यात्रियों को धमकाया
जीआरपी ने बयान दर्ज कर
सोनपुर को भेजा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन