छुट्टी के लिए देना होगा ऑनलाइन आवेदन

Published at :27 Apr 2018 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
छुट्टी के लिए देना होगा ऑनलाइन आवेदन

नयी पहल. राजकाज पोर्टल पर बनाया गया लिव मॉड्यूल नामक पोर्टल समस्तीपुर : सरकारी कर्मियों को अवकाश लेने के लिए अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा. मई माह से यह लागू होने के बाद सादे कागज पर आवेदन स्वीकार नहीं होंगे. ऑनलाइन आवेदन अवकाश लेने से तीन दिन पहले करना होगा. राज्य सरकार ने इस नई […]

विज्ञापन

नयी पहल. राजकाज पोर्टल पर बनाया गया लिव मॉड्यूल नामक पोर्टल

समस्तीपुर : सरकारी कर्मियों को अवकाश लेने के लिए अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा. मई माह से यह लागू होने के बाद सादे कागज पर आवेदन स्वीकार नहीं होंगे. ऑनलाइन आवेदन अवकाश लेने से तीन दिन पहले करना होगा. राज्य सरकार ने इस नई व्यवस्था पर काम करना शुरू कर दिया है. तीन ग्रुपों में आवेदन होगा. कर्मचारियों का अपने ग्रुप की छंटनी कर अवकाश के लिए अपने विभागाध्यक्ष को ऑनलाइन आवेदन करना करेंगे. इसकी एक प्रति विभाग के मुख्यालय को भी भेजी जायेगी. जानकारी के अनुसार, आवेदन करने की इस नयी प्रक्रिया को बिहार की सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने विकसित किया है.
इसके लिए राजकाज पोर्टल पर लिव मॉड्यूल नामक पोर्टल बनाया गया है. इसमें कर्मचारी अपने विभाग की जानकारी कार्यरत पद अवकाश की अवधि कब-से-कब तक अवकाश लेने के कारण की प्रविष्टि भरेंगे. ई ऑफिस मॉड्यूल्स पर लॉगिग कर एप्लीकेशन को सेलेक्ट किया जायेगा. किसी प्रकार की त्रुटि रहने पर फॉर्म अपलोड नहीं होगा. अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र सादे कागज पर नहीं लिए जाने से संस्थान व कार्यालय की उपस्थिति पर सकारात्मक असर पड़ेगा. कागजी प्रार्थना पत्र अवकाश के लिए देने एवं पुन: मौका मिलने पर उपस्थिति दर्ज करने वाले लोगों के लिए परेशानी बढ़ गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन