विवाहिता को जहर खिला कर मार डाला

Published at :27 Apr 2018 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता को जहर खिला कर मार डाला

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अधारपुर गांव में विवाहिता को जहर खिलाकर मार डाला. सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा. मृतका मो. एजाज की पत्नी चांदनी बेगम है. मृतका के मायके वालों ने पुलिस को दहेज के लिए हत्या करने की सूचना दी है. पुलिस अग्रेतर कार्रवाई […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अधारपुर गांव में विवाहिता को जहर खिलाकर मार डाला. सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा. मृतका मो. एजाज की पत्नी चांदनी बेगम है. मृतका के मायके वालों ने पुलिस को दहेज के लिए हत्या करने की सूचना दी है. पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है.

मृतका के भाई मुजफ्फरपुर जिला के सकरा थाना अंतर्गत रुपनपट्टी निवासी मो. इस्लाम का कहना है कि उसके पिता मो अब्दुल मजिद ने करीब आठ साल पूर्व उसकी बहन चांदनी की शादी अधारपुर के मो इशा के बड़े पुत्र मो सज्जाद से की थी. इससे चांदनी को दो बेटियां भी हैं. इसके बाद चांदनी का सज्जाद से तलाक हो गया.

तब सज्जाद के भाई एजाज ने चांदनी से कोर्ट मैरेज कर लिया. कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक रहा. बकौल इस्लाम इसके बाद एजाज अपने धंधे पानी के लिए चांदनी पर मायके से दहेज में रुपये लाने का दबाव बनाने लगा. ऐसा नहीं करने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. बुधवार को अचानक ससुरालवालों ने उसे जहर खिलाकर मार डाला. सूचना मिलने पर वह पहुंचा, तो पुलिस को सूचना दी. इधर, आरोपित किये जा रहे मृतका के ससुरालवालों का कहना है कि उसे किसी ने जहर नहीं दिया है.

उसने खुद अपनी जीवन लीला जहर खाकर समाप्त कर ली है. पूछे जाने पर थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि अंत्यपरीक्षण कराया गया है. लड़की के मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं. पुलिस बारीकी से घटना की जांच में जुटी है. इधर, घटना के बाद से मृतका का पति घर छोड़ कर फरार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन