रोसड़ा, मोहनपुर व खानपुर के पीओ को लगी फटकार

समस्तीपुर : जिले में मनरेगा के तहत नये आवास बनाये जा रहे हैं, मगर इन आवास के बदले मजदूरों को राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है. साल 2017 व 18 में 9931 आवास बनाये गये, लेकिन सिर्फ 175 आवासों के लिये ही मजदूरों को राशि का भुगतान हो पाया. इसमें सबसे खराब हालात […]
समस्तीपुर : जिले में मनरेगा के तहत नये आवास बनाये जा रहे हैं, मगर इन आवास के बदले मजदूरों को राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है. साल 2017 व 18 में 9931 आवास बनाये गये, लेकिन सिर्फ 175 आवासों के लिये ही मजदूरों को राशि का भुगतान हो पाया. इसमें सबसे खराब हालात रोसड़ा, मोहनपुर व खानपुर प्रखंड का है. भुगतान में लापरवाही को लेकर इन प्रखंडों के पीओ को कड़ी फटकार लगायी. इसमें सुधार लाने की हिदायत डीएम प्रणव कुमार ने दी है.
गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में मनरेगा के तहत मानव दिवस की समीक्षा बैठक हुई. आवास निर्माण की स्थिति एमआइएस में नहीं दर्ज होने पर भी कड़ी आपत्ति जतायी. सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को शत प्रतिशत इस आंकड़ों को एमआइएस में दर्ज करने को कहा. मानव दिवस सृजन को लेकर पांच लाख 62 हजार 360 दिवस के मुकाबले मात्र 19.25 फीसदी मानव दिवस सृजन पर भी निराशा जतायी गयी. मजदूरों का आधार बेस पेमेंट की स्थिति 25 फीसदी होने पर इसमें तेजी लाने को कहा गया.
आधार सिडिंग, एसइसीसी मैपिंग सर्वे, जॉब कार्ड वेरिफिकेशन करने के लिये विशेष कैंप लगाने का निर्देश डीएम ने पीओ को दिया. फोकस एरिया के तहत किये जाने वाले कार्यों में लक्ष्य के अनुसार काम करें. डीएम ने सभी पंचायतों में पांच योजनाओं का संचालन करने व इसकी लगातार मॉनीटरिंग कार्यपालक अभियंता व सहायक अभियंता को करने का आदेश दिया. मौके पर उप विकास आयुक्त वरुण कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










