सोशल मीडिया, मोबाइल से दूर रहें

समस्तीपुर : देश सेवा की भावना इस कदर हिलोरें मारने लगीं कि खालिसपुर उच्च विद्यालय की छात्राओं ने उसे अपनी मंजिल ही बनाने की ठान ली. मुकाम के रास्तों को तलाशती हुई छात्राएं मंगलवार को पुलिस पदाधिकारियों के दफ्तर पहुंच कर दस्तक दे डालीं. मुफस्सिल थाने पर पहुंची करीब आधा दर्जन छात्राओं को देखकर पहले […]
समस्तीपुर : देश सेवा की भावना इस कदर हिलोरें मारने लगीं कि खालिसपुर उच्च विद्यालय की छात्राओं ने उसे अपनी मंजिल ही बनाने की ठान ली. मुकाम के रास्तों को तलाशती हुई छात्राएं मंगलवार को पुलिस पदाधिकारियों के दफ्तर पहुंच कर दस्तक दे डालीं. मुफस्सिल थाने पर पहुंची करीब आधा दर्जन छात्राओं को देखकर पहले तो थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति बरबस ही चौंक पड़े, लेकिन जैसे ही किशोरियों ने यहां आने का मकसद समझाया, उनका कलेजा गर्व से चौड़ा हो गया. किशोरियों की टोली को लीड कर रही अमृता कुमारी ने खुद के साथ अपनी सहपाठी सहेलियों का परिचय कराया. तब पता चला कि सभी मैट्रिक एपियरिंग की छात्रा है, जो सरायरंजन प्रखंड के रामजानकी उच्च विद्यालय खालिसपुर से पढ़ रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










